रविवार, 10 मई 2020

शिक्षकों द्वारा दी गयी राहत सामग्री

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जौनपुर के आह्वान पर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों द्वारा स्वेच्छा से सहयोग राशि प्रदान की गई है।  जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता करके सम्मानित शिक्षकों से प्राप्त सहयोग राशि रूपये 3,30000 से आवश्यकतानुसार राहत सामग्री क्रय करके जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को उपलब्ध करायी गयीजिसमे अरहर दाल 22 कुंतलआलू 10 कुंतलचीनी 17.5 कुंतल, 10 कुंतल प्याजतेल सरसों 30 बॉक्स,(360ली),नमक 57 बोरीमसाला 3600 पाउच सम्मिलित है। उक्त राशन को पैक करने हेतु 2000 पैकिंग बैग भी उपलब्ध कराए गए हैं।




        इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारीबेसिक शिक्षा अधिकारीजिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्लावरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादवकोषाध्यक्ष रामदुलार यादवसंयुक्त मंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंहमंत्री रवि चंद्र यादव उपस्थित रहे।